20 ग्राम हेरोइन समेत एक काबू
फिरोजपुर | थानामक्खू की पुलिस ने हेरोइन समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई जोरा सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने तिकोनी चौक पर वाहनों की चेेकिंग के लिए नाकेबंदी की हुई थी तो संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई ताे उसके पास 20 ग्राम हेरोइन मिली। एएसआई के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के पश्चात उससे गहन पूछताछ का क्रम जारी है।