प्रेम शर्मा बने केनरा बैंक के सचिव
फिरोजपुर। ऑलइंडिया केनरा बैंक एम्पलॉयज यूनियन की लखनऊ में हुई 24वीं नेेशनल कान्फ्रेंस में केनरा बैंक फिरोजपुर के अधिकारी प्रेम शर्मा को यूनियन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। दशकों से बैंक कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे शर्मा ने कहा कि वह टीम वर्क के सहयोग के साथ संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को बेहतर ढंग से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस कान्फ्रेंस में जीबी सदाशिवराव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अजय मांजरेकर को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया।