खेलों से होता है मानसिक विकास: शर्मा
फिरोजपुर ग्रुप आफ कॉलेजेज में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
भास्करन्यूज| मोगा
फिरोजपुरग्रुप आफ कॉलेजेज फिरोजशाह में एफजीसी टेनिस बाल किक्रेट टूर्नामेंट शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन काॅलेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय करके किया।
किक्रेट टूर्नामेंट में कालेज के विभिन्न विभागों की 15 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान पहला मुकाबला मेकेनिकल स्ट्राइकर बीबीए टाइगर के मध्य खेला गया, जिसमें मेकेनिकल स्ट्राइकर विजयी रहा। इस मौके चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने खेलों को खेलों की भावना से खेलने की बात कही। उन्होंनें टूर्नामेंट कमेटी के भगवान सिंह, लखवीर सिंह, विकास चंद्र हरलवलीन सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर कालेज के महासचिव शिवम वशिष्ठ ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में मनोरंजन के लिए कालेज में समय समय पर सभ्याचारक कार्यक्रम खेलों का आयोजन किया जाता है। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका हरमिन्द्र सिंह बंटी मिटुल भंडारी ने निभाई। इस अवसर पर फिरोजपुर कालेज आफ इंजीनियर एंड टेक्नालॉजी के प्रिंसिपल विकास चावला, फिरोजपुर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डा. सीएच पांडे, डीपीई गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।
किक्रेट टूर्नामेंट दौरान खिलाडिय़ों से परिचय करते कालेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, महासचिव शिवम वशिष्ठ अन्य।