पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को डेंगू बचाव के दिए टिप्स

स्टूडेंट्स को डेंगू बचाव के दिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीसीसे स्कूल फॉर ब्वॉयज में एनएसएस यूनिट ने सोमवार को डेंगू विरोधी जागरुकता कैंप लगाया। प्रिंसिपल गुरचरण सिंह और एनएसएस यूनिट इंचार्ज जगदीप पाल सिंह ने बताया कि मॉर्निंग असेम्बली में आयोजित इस विशेष लेक्चरर में डाॅ के.सी. अरोड़ा प्रवक्ता के रूप में पहुंचे। प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि बरसात के कारण तापमान में इन दिनों नमी होती है जिस कारण विभिन्न किस्मों के मच्छर पनपते हैं। इन मच्छरों की वजह से मलेरिया, डेंगू इत्यादि बीमारियां फैलने का भय रहता है। डेंगू के कारण सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों का दर्द होना आम बात है। डेंगू बुखार से बचने के लिए इस मौसम में पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी, ताजे फलों का जूस और पानी भरपूर मात्रा में लेना चाहिए। उपयोग की गई बोतलों एवं गैलनों को ढके हुए डस्टबिन में फेंक देना चाहिए। इस मौके तरनजीत कौर, बलकार सिंह, सतपाल सिंह, योगराज सिंह, अरविन्द्र धवन, राजेश ग्रोवर, राजीव सैनी सहित पूरा स्टॉफ शामिल हुआ।

जागरुकता

नुक्कड़ नाटक पेश कर किया लोगों को जागरूक

संगरूर |देश भगतयादगार कमेटी ने दो दिवसीय छात्र चेतना कैंप का आयोजन जैन धर्मशाला (तेरां पंथी) में किया। कमेटी प्रधान घनशाम जोशी, उप प्रधान डा. भीमइंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित कैंप में 16 स्कूलों के 127 छात्रों ने भाग लिया। कमेटी महासचिव बलबीर चंद लोंगोवाल ने बताया कि पहले दिन बाल लेखक शिरोमणि साहित्यकार मनमोहन सिंह दाऊ छात्रों के रूबरू हुए। राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान रिसोर्स पर्सन लेक्चरर डीआईईटी डा. अवतार सिंह ढींढसा ने गृहों, राशियों, विज्ञान के विभिन्न नियमों की जानकारी दी। प्राइमरी स्कूल लखमीरवाला के छात्रों ने बढ़ती अाबादी के बारे में नुक्कड़ नाटक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरों के छात्रों ने नशे के बारे में स्किट, डाईट संगरूर के छात्र गुरजीत सिंह ने संत राम उदासी का गीत पेश किया। कैंप के दूसरे दिन देस राज छाजली ने जीवन जांच के बारे में प्रो. मनजीत सिंह ने संगीत की हमारे जीवन में महत्ता के बारे में विचार पेश किए। नशे के कुप्रभाव विषय पर विचार गोष्ठी में लवजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।