- Hindi News
- धार्मिक स्थलों के पास बंद हो मादक पदार्थों का चलन
धार्मिक स्थलों के पास बंद हो मादक पदार्थों का चलन
फिरोजपुर| सिटीएवं कैंट के जिन स्थानों पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रामलीला अथवा रामायण के वीडियो प्रसारण का आयोजन किया जाता है, ऐसे स्थानों पर मांस एवं मादक पदार्थों के चलन पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। समाजसेवक राजू खट्टर ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक समारोह स्थल के आसपास मास की बिक्री एवं मादक पदार्थों के चलन से उस धर्म के लोगाें की भावनाएं आहत होती हैं। कुछ स्थानों पर रात के समय होने वाले धार्मिक प्रोग्रामों के आसपास मांस, अंडे की रेहड़ियां लगी होती हैं जहां लोग शराब का सेवन करने आते हैं। जिले में जहां कहीं भी धार्मिक प्रोग्राम हों, वहां ऐसे चलन पर प्रशासन पाबंदी लगाए।