पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनियों ने स्वयं राेजगार एजेंसी पर लगाए पैसे हड़पने के आरोप

ट्रेनियों ने स्वयं राेजगार एजेंसी पर लगाए पैसे हड़पने के आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप-मण्डलजीरा के तीन नगर जीरा, मक्खू और मल्लांवाला की बेरोजगार महिलाओं एवं युवतियों ने एक संस्था पर ट्रेनिंग के बाद रोजगार शुरू करने के लिए मिली राशि को हड़पने करने के आरोप लगाया है। वीरवार को महिलाआें ने जिला मुख्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

नगर पंचायत मक्खू के अध्यक्ष वरिन्द्र ठकुराल के नेतृत्व में एकत्रित महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मनोरथ से उक्त संस्था ने सरकार की ओर से जारी 15-15 हजार रुपए की राशि को चालाकी से अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया जिसके पश्चात सभी महिलाएं को वो सुविधाएं और पैसे नहीं मिल रहे हैं। ठकुराल ने बताया कि पिछले पांच साल से केन्द्र सरकार के तत्वावधान में चल रही एक संस्था द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई के कोर्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले समय के दौरान यह कोर्स सफलतापूर्वक चलते रहे और कोर्स सम्पन्न होने पर ट्रेनियों को सिलाई मशीनें एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जाते रहे। इस बार संस्था ने नई योजना के तहत ट्रेनी महिलाओं से डेढ़-डेढ़ हजार रुपए यह कहकर ले लिए कि उन्हें बैग बनाने की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और कोर्स खत्म होने पर इस पैसे की वापसी के साथ साथ रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 15-15 हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्स के तहत मक्खू के विभिन्न वार्डों में कुल 204 युवतियों ने पैसे जमा करवाए।

उन्होंने आरोप लगाए कि कोर्स खत्म होने पर इनके लिए आई राशि को संस्था के लोगों ने बड़ी चालाकी से अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर करवाकर सारे पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इसका पता जब युवतियों को चला तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। ठकुराल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी युवतियां एवं महिलाएं डीसी फिरोजपुर से मिलीं और उन्हें पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलवाने की गुहार लगाई।

सभीआरोप निराधार हैं : सुरिन्द्र सिंह : कोर्सकरवाने वाली संस्था नेशनल स्किल डवलपमेंट काॅरर्पोेशन के रीजनल कार्यालय चंडीगढ़ के अधिकारी सुरिन्द्र सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो पैसा बेरोजगार युवतियों के लिए आया है वह उन्हें ही मिलेगा। किसी ने इन्हें गलतफहमी में डाल दिया है कि एजेंसी ने पैसे अपन