कैंट बोर्ड चुनाव का नामांकन आज
छावनीपरिषद के होने जा रहे चुनावों संबंधी नामांकन 12 दिसंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि नॉमीनेशन प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो जाएगी जो कि सांय 5 बजे तक चलेगी। उन्होंनेे बताया कि दोपहर को कुछ समय लंच के लिए रखा जाएगा। जिसमें नॉमीनेशन असेप्ट नहीं किए जाएंगे।
मनजीत अनुसार बोर्ड द्वारा नॉमीनेशन लेने संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सुरक्षा का भी पूरा बंदोबस्त किया गया है। वहीं प्रत्याशियों द्वारा भीड़ जुटाने के लिए अपने-अपने ठिकानों से शक्ति प्रदर्शन के रूप में जुलूस निकाले जाएंगे।
कुछ प्रत्याशी पंडित से शुभ मुहूर्त निकलवाकर नॉमीनेशन भरने जाएंगे तो कुछ ने मंदिरों में भगवान का आर्शीर्वाद हासिल प्राप्त करने के लिए मन्दिरों की शरण भी लेंगे। हर कोई शुभ मुहूर्त के मुताबिक ही चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखा रहा है। ताकि आने वाले चुनाव में कुछ गड़बड़ हो जाए।