ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
फिरोजपुर | तेजरफ्तार वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना गांव कासूबेगु के नजदीक घटित हुई। एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि दारा सिंह निवासी गांव अराईयां जिला फरीदकोट ने आरोप लगाया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर काम से जा रहा था कि उसकी बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर दे मारी।