पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन कब्जाने को भाई पर किया हमला, केस

जमीन कब्जाने को भाई पर किया हमला, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमिकब्जाने की नीयत से अपने ही भाई पर हमला करने के आरोपी व्यक्ति एवं उसके तीन परिजनों पर थाना मल्लांवाला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अमर सिंह पुत्र कुंदन सिंह गांव निहालके हॉल आबाद कोट मित्त सिंह खालसा अमृतसर ने बताया कि उसकी गांव निहालके में पुश्तैनी भूमि है, जबकि वह परिवार सहित अमृतसर में रहता है। उसने आरोप लगाए कि 10 दिसंबर को जब वह गांव आया तो उसी के भाई पंजाब सिंह ने उसकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अपनी प|ी जसवीर कौर, बेटे लखविन्द्र सिंह और बहु बलजीत कौर के साथ मिलकर उससे मारपीट की और उसे घायल कर दिया। एएसआई नरजिन्द सिंह अनुसार चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के पश्चात जांच शुरू कर दी गई है।