- Hindi News
- सवाल 1 पूर्णबहुमत किसे मिलेगा सवाल 2जनताकिन मुद्दों पर देगी वोट
सवाल-1 पूर्णबहुमत किसे मिलेगा सवाल-2जनताकिन मुद्दों पर देगी वोट
नवनीत कुमार
जिला शिअद शहरी अध्यक्ष
चमकौर सिंह ढींढसा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
परमिंद्र सिंह पिंकी, एमएलए कांग्रेस
जुगराज सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष
कमल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
जवाब-1 शिरोमणिअकाली दल लोगांे सदैव जनता की आवाज बनकर काम करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। नगर कौंसिल चुनावों में हमारा मुख्य मुद्दा जहां विकास की लहर होगी वहीं नशाखोरी का खात्मा और रोजगार के अवसर बढ़ाना भी हमारे लक्ष्य होंगे।
जवाब-2शिअदने जब 1997 में पहली बार राज्य की सत्ता संभाली थी तो विकास को मुद्दा बनाया। 2007 में पुन: सत्ता संभालने पर भी यही मुद्दा रहा जिसका फल पार्टी को विस चुनाव में मिला। लोग सर्वपक्षीय विकास चाहते हैं, जिसमें मूलभूत सुविधाओं के अलावा रोजगार के अवसर हों और कुरीतियों रहित समाज हो। हम विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। हमारी पार्टी शुरू से ही विकास करवाती रही है। पूरे राज्य का सर्वपक्षीय विकास अकाली दल बादल ने ही करवाया है। जीतने के बाद प्राथमिकता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की मूलभूत समस्याओं को हल करना होगा। इसके अलावा विकास के प्रोजैक्टों लेकर आने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बेरोजगारी एवं नशाखोरी के विरुद्ध अभियान चलाएंगे।
जवाब-1 भ्रष्टाचारमुक्त नगर कौंसिल, गुंडागर्दी नशों का आलम खत्म करना, लोगो की मुश्किलों का हल करवाना विकास करवाना। जीतने के बाद प्राथमिकता- चुनावी कैंपेनिंग के दौरान लोगो की मुश्किलें जानी जाएगी और कांग्रेस की कमेटी बनने के बाद लोगो के काम बिना भेदभाव के किए जाएंगे। खराब सीवरेज व्यवस्था, टूटी सड़कों अशुद्ध पेयजल से निजात दिलवाई जाएगी।
जवाब-1 फिरोजपुरनिवासियों ने वर्ष 2012 के विस चुनाव में मुझ पर भरोसा जताया। राज्य में कांग्रेस की सरकार ना होने के बावजूद मैंने क्षेत्र के विकास के प्रोजेक्ट लेकर आने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्हीं प्रोजेक्टों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार नगर काउंसिल चुनाव में उतरेंगे। हमें उम्मीद है कि लोग प्रचार करने वालों की बजाय काम करने वालों को पसंद करेंगे।
जवाब-2हमारीसरकार नहीं है लेकिन मैं फिरोजपुर की समस्याओं से राज्यसभा सदस्यों को अवगत करवाकर समय समय पर फंड लेकर रहा हूं। भविष्य में भी हम विकाा पर ध्यान देंगे।
जवाब-1 भाजपाका नगर काउंसिल चुनाव में मुद्दा चुनाव मंे फिरोजपुर का सर्वपक्षीय विकास करवाना है। नगर कांउसिल चुनाव जीतने के बाद हमारी प्राथमिकता लोगों के रूके हुए काम करवाना है। तािक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। शहर में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चल रहे है और लोगों की हर जरूरत को पूरा करना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।
जवाब-1 हमेंपूरी उम्मीद है कि जिस प्रकार लोगों ने अकाली-भाजपा गठबंधन के विकास कार्य देख विस चुनाव 2012 में गठबंधन पर विश्वास जताया, उसी विश्वास की उम्मीद हम निकाय चुनाव में भी रखते हैं। फिरोजपुर का चुनाव हम शान से जीतेंगे।
जवाब-2अकाली-भाजपागठबंधन ने वर्ष 2007 से राज्य में विकास की जो गंगा बहाई है, उसमें किसी नगर अथवा गांव के साथ पक्षपात नहीं किया गया और हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। गठबंधन इसी विकास के नाम पर लोगों से वोट मांगने निकाय चुनाव में उतर रहा है।