पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल भाजपा उपाध्यक्ष ने त्यागा पद

मंडल भाजपा उपाध्यक्ष ने त्यागा पद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | भाजपाकी आेर से कांग्रेस के पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करने के बाद पार्टी में विद्रोह की चिंगारी सुलगनी शुरू हो गई है। शनिवार को मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मनीश शर्मा ने पार्टी से त्यागपत्र देते हुए आरोप लगाया है कि कुछ भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं के हाथों में खेल रहे हैं, जिसके चलते बचपन से पार्टी में काम करने वाले लोगों को दरकिनार कर जलील किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान की ओर से वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें एक साल पहले ही अपनी सहमति प्रकट कर दी थी और वह तभी से अपना कारोबार छोड़ वार्ड की नुहार बदलने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन आज ऐन मौके पर वहां से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने के चाहवान सतीश कुमार उनकी पूर्व पार्षद प|ी प्रेम रानी को पार्टी में शामिल कर टिकट देने की घोषणा की है जो आने वाले समय में भाजपा की सेहत के लिए अच्छी नहीं होगी।