पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली परेड में शामिल हो लौटी छात्रा का स्वागत

दिल्ली परेड में शामिल हो लौटी छात्रा का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजपथ पर परेड में हिस्सा लेने वाली देव समाज कॉलेज की छात्रा मनविन्द्र कौर का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल मधु पराशर ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों की 150 एनसीसी केडेट्स ने परेड में हिस्सा लिया था। मनविन्द्र ने कहा कि उसने कभी सोचा भी ना था कि वह कभी राजपथ पर परेड में हिस्सा लेगी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को देखने का मौका मिलेगा। उन्होंनें कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे है, माता-पिता को चाहिए कि वह बेटी को बेटा समझे और उसे हर अच्छा काम करने की छूट दे। उसे 5 पंजाब गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी दिनेश शर्मा ने भी बधाई दी है।

मनविन्द्र को प्रिंसिपल ने किया सम्मानित