भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक
सांझ केन्द्र कैंट में सब-इंस्पेक्टर परमजीत कौर के नेतृत्व में नशा भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें रजनीश गोयल और भाजपा मंडल अध्यक्ष जोहरी लाल ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके परमजीत कौर ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कई कानून बनाए है और कुछ में संशोधन भी किया है। उन्होंनें कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम काफी बेहतर है और इससे सभी को जुड़ना चाहिए। क्योंकि बेटी ही हर आंगन की खुशी होती है।
इस अवसर पर उन्होंनें लोगों को भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ भी जागरूक किया। इस मौके सुनील कुमार ने सांझ केन्द्र में मिलने वाली 27 सेवाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विपन कुमार, मनदीप कौर, रीटा रानी, डाॅ. अरमिन्द्र फरमाह भी उपस्थित थे।