पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 123 बोतल शराब सहित दो गिरफ्तार

123 बोतल शराब सहित दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |थाना सदर की पुलिस टीमों ने अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआई गुरचरणजीत सिंह अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने सतलुज दरिया के बीच चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए शिंदा उर्फ शिंदी निवासी गांव कुंडे को 105 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। उधर, हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव झुग्गे निहंगा वाले के समीप नाकेबंदी के दौरान जोगिन्द्र सिंह गांव अलीके को 18 बोतल समेत पकड़ा है।