- Hindi News
- डीएसपी शर्मा का राजनीतिक रंजिश में तबादला गलत: संगठन
डीएसपी शर्मा का राजनीतिक रंजिश में तबादला गलत: संगठन
डीएसपी सिटी विभोर शर्मा का कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर हुए तबादले के बाद लोगों ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। समाजसेवी संगठनों ने पुलिस अधिकारी का तबादला करवाने वाले राजनैतिक नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर की भलाई के लिए काम करने वाले विभोर शर्मा का तबादला कर सत्ताधारी नेताओं ने अच्छा नहीं किया। दो साल से शहर में कड़ी मेहनत कर क्राइम, ट्रैफिक अव्यवस्था के अलावा अनेक घरेलू मसलों लड़ाई झगड़ों के बिना किसी विवाद के राजीनामा करवाने वाले इस अधिकारी का तबादला रद्द होना चाहिए। इसी को लेकर शहर में विभिन्न सामािजक और धार्मिक संगठनों ने उनके तबादले को रद्द करने की मांग की है।
ऐसे अच्छे अफसरों का तबादला ठीक नहीं
^मेहनतीअफसरों के तबादला किसी दबाव के तहत करना सरकार को शोभा नहीं देता। अधिकारी चाहे कोई ओर अच्छे काम करने वालो को स्थिर रखना चाहिए और अधिकारियों के तबादलों में राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। विनोदगोयल, महामंत्री भाविप
महिला सुरक्षा के लिए किया काम
^महिलाओंलड़कियों की सुरक्षा के प्रति शर्मा ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। महिला कॉलेजों स्कूलों के बाहर महिला कांस्टेबलों की तैनाती भी उनकी देन ही थी। शर्मा की धार्मिक प्रवृति से हर कोई वाकिफ है। वरूणकुमार, गोपाल गो सेवा समिति
सूझबूझ से हर मुश्किल का हल निकालते है
^एकऑफिसर ही नहीं बल्कि धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के इंसान भी है। जनता की हर मुश्किल का सूझबूझ से हल निकालना उनकी फितरत थी और हर इंसान की बात को पूरे ध्यान से सुनते थे और हल निकालते थे। बबलजीतसिंह, प्रधान फिरोजपुर क्लब
ट्रैफिक व्यवस्था में किया सुधार
^शर्मालोगों से मिलने-जुलने वाले और क्षेत्र में अपराध को समाप्त करने वाले अधिकारी थे। गुंडा तत्वों को खत्म करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंनें नगर में ट्रैफक व्यवस्था को ठीक किया था। प्रवीणसिंगला, पदाधिकारी पंजाब श्याम संघ
अफसरों से रंजिश ठीक नहीं
^बसंतके दौरान उन्होंनें चाईनीज डोर बेचने वालो पर लगाम लगाकर अच्छा काम किया था डीएसपी के इस अभियान का जनता ने स्वागत किया था। ऐसे अफसरों का राजनैतिक रंजिश में तबादला करना गलत है। नंदकिशोर गर्ग, प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन
राजनीतिक दबाव सही नहीं
^डीएसपीविभोर शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में असामाजिक तत्वों पर पूर्ण तौर पर नकेल कसी हुई थी। ऐसी अवस्था में उनका राजनैतिक दबाव में ट्रांसफर करना गलत है। दीपकशर्मा, अध्यक्ष लायंस क्लब आशीर्वाद
आपराधिक छवि वाले लोगों को कंट्रोल में किया
^विभोरशर्मा नगर में हर स्थिति को नियंत्रण में करते थे। उन्होंने ईमानदारी से ड्यूटी निभाते हुए आपराधिक छवि वाले लोगों को कंट्रोल में रखा। ऐसे अधिकारी का तबादला किसी दबाव में नहीं होना चाहिए। राजीववधवा, प्रधान एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक संस्था