पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने के नजदीक दो स्टूडियों से कैमरा और नकदी चोरी

थाने के नजदीक दो स्टूडियों से कैमरा और नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बाजीरा में पुलिस चोरों के मध्य लुकाछिपी का खेल निरंतर जारी है। कुछ दिन पहले फिरोजपुर कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में चोरी की वारदात के बाद अब चोरों ने पुलिस स्टेशन के नजदीक दो फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर चोरी की है। फोटो स्टूडियो के मालिक रवि कुमार संजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर कैबिन का शीशा तोड़ वहां से कैमरा एवं 1200 रुपए की नकदी चोरी कर ली। शिवा फोटो स्टूडियो के मालिक प्रमोद कुमार पिल्लू ने बताया कि उसकी दुकान से 10 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई है। घटना का पता चलते ही एसएचओ गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएचओ ने बताया कि क्षेत्र में नाइट पैट्रोलिंग निरंतर जारी है, लेकिन उक्त क्षेत्र में सीवरेज कार्य जारी रहने के कारण वहां पर पुलिस कर्मचारी गश्त पर नहीं गए होंगे और शायद इसी चीज का फायदा उठाकर चोरों ने उत्पात मचाया होगा। उन्होंनें आरोपियों जल्द काबू करने की बात कही। सचदेवा