पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरिया से एक की मौत, जांच के आदेश

डायरिया से एक की मौत, जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकुछ दिनों से कुम्हार मंडी में दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर कुछ लोगों के बीमार होने की घटनाओं के बाद मंगलवार इस क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्ध की डायरिया से मौत हो गई। इसे गंभीर मामला मानते हुए डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने इस पूरे मामलेे की जांच के आदेश दिए हैं।

उधर डीसी ने कहा कि कुम्हार मंडी के मत्तड़ के उत्ताड़ एवं शहर के कुछ ओर भागों में भी डायरिया के रोगी मिलने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगा दिए गए हैं। पीड़ित लोगों को टीकाकरण एवं गाेलियां देने के साथ साथ उन्हें स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

खैर कुछ भी हो, पिछले एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग डायरिया फैलने की तमाम अफवाहों सूचनाओं को बेबुनियाद बता रहा था, लेकिन आज एक व्यक्ति की मौत के बाद विभाग के कान खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार कुम्हार मंडी निवासी जगन्न नाथ नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके बेटे विकास ने बताया कि जब क्षेत्र में सीवरेज डालने का काम शुरू हुआ था तो वाटर सप्लाई की पाईपें टूट गईं और पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी का मिक्स होकर आने लगा। विकास ने बताया कि इस बारे में कई बार बाेर्ड अधिकारीयों को बताया गया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। दूषित पेयजल के सेवन से ही उसके पिता बीमार हुए और उनका फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में उपचार चलता रहा।

इस सम्बन्ध में जब स्वास्थ्य विभाग के सहायक मलेरिया अधिकारी नरिन्द्रनाथ से बात की गई तो उन्होंनें कहा कि जब विभाग की टीम ने सर्वे किया था तो उसमें जगननाथ नाम का कोई पैसेंट नहीं था। वैसे अब जिला मलेरिया अधिकारी का पदभार डा. अरूण भोला ने संभाला है। इस बारे में वह अच्छी तरह बता सकते है। मुझे नहीं पता कि डायरिया से किसी की मौत हुई है या नहीं।

डायरिया की मार केवल सीवरेज की समस्या झेल रहे शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के गांवों में भी पड़ रही है। गांव मत्तड़ के उत्ताड़ में डायरिया का एक केस पॉजीटिव पाए जाने की प्रशासन की पुष्टि के साथ साथ सिविल अस्पताल में भी गांव लूथड़ की एक महिला रोगी का टेस्ट डायरिया पॉजीटिव आया है। शिन्दो नामक महिला सिविल अस्पताल में भर्ती हुई थी और ट्रीटमेंट के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

गावों में भी पैर पसार रहा है डायरिया