टालमटोल की नीति अपना रही सरकार
मांगोको लेकर धरने पर बैठे मनरेगा कांट्रेक्ट एवं ई-पंचायत कर्मचारियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष जारी रहा।
प्रधान चरणजीत सिंह ने कहा कि उनकी मांगों को मानने की बजाय पंजाब सरकार पिछले लंबे समय से टालमटोल की नीति अख्तियार किए बैठी है। सरकार के साथ अनेकों बार बातचीत की कोशिश की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। छह महीने बीतने के बाद भी कर्मचारियों को किसी काम पर नहीं लगाया गया। उन्होंनें कहा कि राज नहीं सेवा के नारे के साथ सत्ता पर काबिज होने वाली अकाली-भाजपा सरकार अब लोगों पर राज कर रही है। अमनदीप सिंह पूरी और हरभिन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार और विभाग कर्मचारियों के साथ पक्षपात कर रहे हैं। मनरेगा कर्मचारियों को देहाड़ीदार कर्मियों से कम वेतन दिया जा रहा है, रेगुलर पे-स्केल, सीपीएफ स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। दूसरे दिन गज्जन, गुरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, सुखचैन सिंह राहुल, पंकज, बचित्तर, अमनदीप सिंह, अनूप सिंह, संदीप, परमजीत सिंह, अंजू बाला, हरदीप पासी आदि ने भी संबोधित किया।
मंगलवार लगातार दूसरे दिन धरने पर बैठे पंचायत एवं मनरेगा कर्मचारी