पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी में फूंक रहे हंै नई जान: छोटेपुर

पार्टी में फूंक रहे हंै नई जान: छोटेपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाेकसभाचुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी कुछ निष्क्रिय हो गई थी और आपसी तालमेल की कमी के कारण कुछ वर्कर भी टूट गए थे। लेकिन अब वर्करों में नए सिरे से जान फूंकी जा रही है। यह बात आप के वरिष्ठ नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मंगलवार को फिरोजपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंनें माना कि चुनाव के बाद कुछ वर्कर पार्टी से नाराज होकर टूट गए थे।

उन्होंनें कहा कि अब हर जिले में पार्टी की मजबूती के लिए बैठकें की जा रही हंै और लोग पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे है। कांग्रेस अकाली-भाजपा गठबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंनें कहा कि देश को आजाद हुए 67 वर्ष हो गए है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। उन्होंनें वादा किया कि अगर पंजाब में 2017 में आप की सरकार बनती है तो सबसे पहला लक्ष्य हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना और दूसरा लक्ष्य नशे क्राइम का खात्मा होगा। सुच्चा सिंह ने कहा कि पार्टी का मनोरथ 67 साल से चली रही सिस्टम की गंदगी को साफ करना है। उन्होंनें कहा कि \\\"आप\\\' भगत सिंह की प्रेरणा लेकर गठित हुई है और पार्टी के पास भगत सिंह जैसे अनेकों कर्मठ कार्यकर्ता है। पार्टी में अब हर वर्कर के साथ मिलकर उसकी मुश्किल जानने की कोशिश की जाएगी पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास किया जाएगा।

पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर