बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग 19 को
फिरोजपुर | इलेक्शनसेल फिरोजपुर इंचार्ज परमिंद्र सिंह सोढी ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मुख्य चुनाव कमिश्नर पंजाब और जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों अनुसार विधानसभा क्षेत्र 76-फिरोजपुर शहरी के सभी बूथ लेवल अधिकारियों को आगामी रेशनलाइजेशन और वोटर सूची संशोधन की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के दौरान योग्यता 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वोटरों को शामिल किया जाएगा। सोढी के अनुसार ट्रेनिंग शैड्यूल के अनुसार 19 सितंबर को मनोहर लाल मैमोरियल सीसे स्कूल में सुबह 9:30 बजे से सायं 5 बजे तक एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा बीएलओज को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवाएंगे।