पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत निवारण कमेटी में पहुंचीं 36 शिकायतें, 21 का निपटारा

शिकायत निवारण कमेटी में पहुंचीं 36 शिकायतें, 21 का निपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीकमिश्नर डीपीएस खरबंदा की अगुवाई में मंगलवार को हुई जिला शिकायत निवारण कमेटी की मीटिंग में कुल 36 शिकायतें पहुंचीं। इस मौके डीसी खरबंदा ने बताया कि इनमें से 21 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी शिकायतों निपटारा एक सप्ताह में करने के आदेश विभाग अधिकारियों को दिए गए है। खरबंदा ने कहा कि साप्ताहिक शिकायत निवारण कैंप का मनोरथ लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा कर उनके समय एवं पैसे की बचत करना है। अगर किसी व्यक्ति को किसी विभाग के खिलाफ कोई शिकायत हो तो वह कैंप के दौरान अपना आवेदन दे सकता है। शिकायतों के निपटारे के पश्चात डिप्टी कमिश्नर ने विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को खाते खोलने के लिए कैंप लगाकर प्रेरित किया जाए। इन कैंपों की निगरानी एसडीएम एवं बीडीपीओज करेंगे। अब तक जिला फिरोजपुर में 57 हजार से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। मीटिंग में सहायक कमिश्नर सुखमंदर सिंह, एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, एसडीएम जीरा मुकंद सिंह संधू, जसलीन कोर इत्यादि शामिल हुए।

िशकायत निवारण कमेटी में शामिल विभागों के अधिकारी।