- Hindi News
- पैरा लीगल वालंटियर्स को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया
पैरा लीगल वालंटियर्स को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया
जिलाकानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से मंगलवार को पैरा लीगल वालंटियर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सचिव-कम-सीजेएम मदन लाल ने बताया कि इस दौरान नि:शुल्क कानूनी सेवाएं अथारिटी पंजाब द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पैरा लीगल वालंटियर को ट्रेनिंग प्रदान की गई।
इस दौरान एडीआर सेंटर में चल रहे मीडिएशन एवं कंसीलिएशन सेंटर के लाभ बारे में भी बताया गया। सीजेएम ने बताया कि इन सेंटरों में संगीन फौजदारी मामलों को छोड़ अन्य राजीनामा हो सकने वाले केसों का तुरंत निपटारा किया जाता है। मीटिंग में एडवोकेट राज कुमार विज, एडवोकेट आदेश कुमार और राजन औल शामिल हुए।