पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोबी खुराना बने सियाराम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष

बोबी खुराना बने सियाराम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाराम ड्रामेटिक क्लब और सिया राम दशहरा कमेटी की मीटिंग दोनों संगठनों के चेयरमैन क्रमश: कैलाश शर्मा और दविन्द्र बजाज की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नरेश कुमार उर्फ बोबी खुराना को सिया राम दशहरा कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान बोबी खुराना ने बताया कि दशहरा पर्व 3 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ग्राउंड में श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। मीटिंग में विनाेद शर्मा को दशहरा कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरिन्द्र कक्कड़ को महासचिव, शशि चौधरी को कोषाध्यक्ष, राजेश गिरधर को स्टेज सैक्रेटरी, पवन बांसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतपाल जाखू को उप-चेयरमैन, कमल कालिया को उपाध्यक्ष, संजय भागी को उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा को सचिव, कृष्ण कश्यप को स्टोर इंचार्ज, अनिल शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। मीटिंग में ड्रामेटिक क्लब के अध्यक्ष विजय मोंगा और दशहरा कमेटी के शैलिन्द्र मित्तल और रविन्द्र अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए।