पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कावडिय़ों की सुरक्षा को महाकावड़ संघ बनाएगा यूनिट

कावडिय़ों की सुरक्षा को महाकावड़ संघ बनाएगा यूनिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |महाकावड़ संघपंजाब द्वारा कावडिय़ों की सुरक्षा के लिए पंजाब के बाद जिला स्तरीय कमेटियां बनाने का सिलसिला शुरू किया गया है। इसी के तहत एक विशेष मीटिंग 21 सितंबर को राम बाग रोड स्थित योग आश्रम में होगी। संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन भंडारी ने कहा कि शिवरात्रि के दिनों में देखने में आता है कि कावडिय़ों पर हमले होते हैं, इनके विरोध में राज्य के प्रत्येक जिले में महाकावड़ संघ की इकाइयां गठित की जाएंगी। कांवडिय़ों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग को लेकर संघ केन्द्रीय मंत्रियों के पास जाएगा। इस माैके त्रिलोचन बांसल, जगदीश राय, अजय मित्तल, सतपाल अग्रवाल आिद मौजूद थे।