पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स और बस कंडक्टरों में झड़प चौक पर बस रोक किया प्रदर्शन

स्टूडेंट्स और बस कंडक्टरों में झड़प चौक पर बस रोक किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजस्टूडेंट्स ने मंगलवार दोपहर शेरशाह वली चौक पर पंजाब रोडवेज की बस रोक कर रोडवेज कंडक्टरों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स एवं कुछ कंडक्टरों के बीच झड़प भी हुई लेकिन समय पर पुलिस के पहुंचने के चलते मामला शांत हो गया। कंडक्टरों के साथ तू-तू मैं-मैं कर रहे आकाश नरूला ने बताया कि वह आरएसडी कॉलेज में बीएससी सैकेंड ईयर का छात्र है और रोजाना बस से गुरूहरसहाय से फिरोजपुर अपडाउन करता है। उसने बताया कि उसने बाकायदा पास बनवाया हुआ है। उसके साथ 15-20 ओर स्टूडेंट्स रोजाना गुरूहरसहाय आते जाते हैं। नरूला ने आरोप लगाए कि बस पास होने के बावजूद पंजाब रोडवेज के कंडक्टरों द्वारा मनमानी की जाती है और विद्यार्थियों को चढ़ाने से मना किया जाता है। कई बार ऐसा भी हुआ है जब स्टूडेंट्स बस में चढ़ने लगते हैं तो ड्राइवर कंडक्टर बसों को तेज रफ्तार से ले निकलते हैं, जिससे हादसा होने का भय बना रहता है। आकाश नरूला एवं रमनदीप सिंह ने आरोप लगाए कि मंगलवार दोपहर जब वह छावनी बस स्टैंड से बस में चढ़े तो कंडक्टर ने बेवजह उन्हें धक्के मारने शुरू कर दिए। इसका पता जब अन्य विद्यार्थियों को चला तो सभी ने मिलकर शेरशाह वली चौक पर बस को रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान रोड के एक साइड कुछ देर के लिए जाम लग गया।

उधर मौके पर मौजूद पंजाब रोडवेज के ड्राइवरों कंडक्टरों ने कहा कि अगर किसी का पास बना हो तो वह उसे कभी बस से नीचे नहीं उतारते और रोजाना विद्यार्थियों को लेकर जाते हैं। उन्होंनें कहा कि मंगलवार को बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कुछ विद्यार्थी खिड़की पर लटक गए, कोई हादसा ना घटित हो जाए इसलिए उन्हें बस से उतरने को कहा गया था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लाेगों को समझाते हुए।