पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी सचिवालय में पीछे होगी वाहनों की पार्किंग

मिनी सचिवालय में पीछे होगी वाहनों की पार्किंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनीसचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का डीसी ने साेमवार को निरीक्षण किया। डीसी ने कर्मचारियों के काम करने के तरीके को भी देखा और सचिवालय के विभिन्न प्रबंधों का दौरा भी किया, ताकि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि डीटीओ कार्यालय के कामों संबंधी एक खिड़की सुविधा केन्द्र में भी खोली जाए, ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही सुविधा केन्द्र में एसी लगवाने के भी निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों को जाने के लिए साइन बोर्ड लगवाएं जाए ताकि काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को सख्त निर्देश दिए हैं कि सचिवालय में लिफ्ट लगाने का कार्य तेजी से किया जाए। डीपीएस खरबंदा ने पार्किंग का जायजा लेते हुए कहा कि वाहनों की पार्किंग पीछे की तरफ ही करवाई जाए। मिनी सचिवालय के पीछे के दोनों गेट खोल दिए जाएं। जिनमें से एक गेट से वाहनों का प्रवेश और दूसरे गेट से वाहन बाहर निकल सकें। सचिवालय के मुख्य गेट से सिर्फ वीआईपी वाहनों की पार्किंग ही रखी जाए और कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के पार्किंग स्टीकर बनाए जाएं, ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर उनके साथ एसएसपी सुखवंत सिंह गिल्ल, एडीसी अमित कुमार, डीटीओ चरणदीप सिंह, एसपी हेडक्वार्टर लखबीर सिंह, रेेडक्रास सचिव अशोक बहल, सुविधा सेंटर इंचार्ज मनइंद्र सिंह भी मौजूद थे।