3442 अध्यापक यूनियन की बैठक
फिरोजपुर|3442 अध्यापकयूनियन की मीटिंग गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में हुई। जिसमें अध्यापकों के 12 सदस्यीय पैनल की शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा के साथ हुई बैठक के बारे में चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह और प्रांतीय उपाध्यक्ष परमिन्द्र मानसा ने अध्यापकों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ यह मीटिंग पंजाब सिविल सर्विसेज रेशनेलाइजेशन ऑफ सरटन कंडीशन ऑफ सर्विसेज एक्ट 2011 के तहत की गई है। यूनियन की मांग है कि 5 अप्रैल 2011 के बाद भर्ती अध्यापकों कर्मचारियों को सभी लाभ प्रदान किए जाएं। कच्चे अध्यापकों को पक्का किया जाए। शिक्षा मंत्री ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिलवाया है।