पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांवड़ियों को मिलेगी हर संभव सुरक्षा ेऔर सहायता

कांवड़ियों को मिलेगी हर संभव सुरक्षा ेऔर सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरात्रिके दौरान कांवड़ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों को दरपेश आने वाली मुश्किलों के हल के लिए गठित महाकांवड़ संघ पंजाब की मीटिंग रविवार को रामबाग में हुई। प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन बांसल, महासचिव जगदीश शर्मा, अजय गोगी, राकेश, विकास, सतपाल अग्रवाल, पंडित वेद प्रकाश, पिंका भगत सहित सैंकड़ों लोग इस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्य सलाहकार राकेश बांसल और पवन भंडारी ने सं‍बोधित करते हुए कहा कि महाकांवड़ संघ द्वारा के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। कांवड़ियों को कहीं भी कोई मुश्किल आन पड़े तो तुरंत पंजाब महाकांवड़ संघ के साथ संपर्क किया जाए। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के अलावा महाकांवड़ संघ सामाजिक बुराइयाें को दूर करने में काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य यात्रा की पवित्रता बहाल रखने के साथ साथ कांवड़ियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करना है। अगर कोई व्यक्ति कांवड़ लेने जाने का इच्छुक हैं तो पंजाब महाकांवड़ संघ उसकी हर प्रकार की सहायता करने को तैयार हैं।

फिरोजपुर में सोमवार को पंजाब महाकांवड़ संघ की मीटिंग में पहुंचे गणमान्यों को सम्मानित करते पदाधिकारी।