पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भािकयू ने आढ़तियों के खिलाफ की नारेबाजी

भािकयू ने आढ़तियों के खिलाफ की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन क्रांतिकारी ने आढ़तियों के विरोध में सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि आढ़तियों ने किसानों के विरुद्ध साजिश के तहत झूठे मामले दर्ज करवाए हैं और अब उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरने में शामिल प्रांतीय जरनल सेेक्रेटरी दलविन्द्र सिंह शेरखां, गुरमीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, बलदेव राज, राजेश मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस भी आढ़तियों की बात सुनकर किसानों को फंसा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इन मामलों की एजेंसिया निष्पक्ष जांच करे तो मामला स्वयं ही साफ हो जाएगा।

उन्होंने गांव करिया पहलवान में हुए तिहरा हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की भी मांग की है। बताना जरूरी है कि यूनियन द्वारा 4 सितम्बर को भी आढ़तियों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका था।

डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।