पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैलेट पेपर में नहीं होगा नोटा

बैलेट पेपर में नहीं होगा नोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11जनवरी को होने वाले फिरोजपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। विधानसभा लोकसभा चुनावों की तरह कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव में नोटा का निशान नहीं होगा। लोगों को सीधे तौर किसी किसी प्रत्याशी को मतदान करना होगा।

इस बात की पुष्टि बोर्ड के चुनाव अधिकारी मनजीत सिंह ने की है। आरंभिक दौर में चुनावों को ईवीएम के माध्यम से करवाने का फैसला हुआ था और उसी दिन परिणाम घोषित होने थे, लेकिन रक्षा मंत्रालय से प्राप्त पत्र के बाद चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से ही होंगे और परिणाम एक या फिर दो दिन बाद घोषित होगा।

चुनाव अधिकारी मनजीत।

बोर्ड द्वारा जारी वोटर लिस्ट में फर्जी वोटे बनी होने का मामला उजागर होने के बाद चुनावी ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मनजीत सिंह ने बताया कि सूची में संशोधन का दौर जारी है और करीब दो दिन के बाद ही वोटर सूची को फाइनल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के वोट बनाने के लिए आवेदन अाएं थे, उनमें से कुछ आवेदन रद्द भी किए गए हैं, क्योंकि कि वह वोटर बोर्ड के नियमों पर खरे नहीं उतरते थे।