पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर रोटावेटर छीनने को मुख्तयार की हुई थी हत्या

ट्रैक्टर रोटावेटर छीनने को मुख्तयार की हुई थी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसदिन पहले मक्खू के मंड एरिया में हुए मुख्तयार सिंह के मर्डर का जिला पुलिस ने पर्दफाश करते हुए उसके तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि मुख्तयार सिंह की हत्या ट्रैक्टर एवं रोटावेटर छीनने की नीयत से की गई थी। शव मिलने के पश्चात इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच का जिम्मा एसपीडी अमरजीत सिंह, डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय, डीएसपी डी जीजेएस संधू, सीआईए स्टॉफ प्रभारी किक्कर सिंह और थाना मक्खू प्रभारी जगदेव सिंह की विशेष टीम को सौंपा गया था।

जांच टीम ने तकनीक के आधार पर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शाम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह गांव गट्टा मूंडी कासू (थाना लोहियां खास), गुरभेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गांव शेख मागा (थाना कबीरपुर) और शरनजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह गांव गुलालीपुर (थाना तरनतारन) के रूप में हुई है।

एसएसपी एचएस मान के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में राजविन्द्र कौर प|ी मुख्तयार सिंह ने बताया था कि 29 नवंबर को सुबह 9 बजे उसके पति के मोबाइल पर 89681-13528 नंबर से किसी की कॉल आई थी।

कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी जमीन गांव नसीरपुर में भूमि को जोतना है और वह ट्रैक्टर लेकर जाए। जिसके बाद उसका पति ट्रैक्टर न्यू हालैंड विद रोटावेटर लेकर चला गया जिसके पश्चात घर वापस नहीं लौटा। थाना मक्खू पुलिस को 30 नवंबर की सुबह गांव हरदो जंड में दरिया किनारे सरकंडे में किसी का शव पड़ा होने की सूचना दी। शव की पहचान के लिए जब आसपास के पुलिस थानों में सूचना भेजी गई तो पता चला कि यह शव शनिवार से लापता हुए मुख्तयार सिंह का है।

इस संबंध में राजविन्द्र कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात हत्यारों पर उसके पति की हत्या करने और करीब साढ़े आठ लाख कीमत का ट्रैक्टर एवं रोटावेटर चुराने के आरोपों के तहत मामला दर्ज करने के पश्चात विशेष जांच टीम ने राजविन्द्र कौर द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए 4 दिसम्बर शाम दो आरोपियों शाम सिंह और गुरभेज सिंह को ट्रैक्टर और रोटावेटर समेत गिरफ्तार कर लिया।

इन्हीं की निशानदेही पर 8 दिसम्बर को तीसरे आरोपी शरनजीत सिंह को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों ने रोटावेटर के क्रॉस से मुख्तयार सिंह की हत्या कर उसका ट्रैक्टर रोटाव