पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतंग डोर विक्रेता के गोदाम पर छापा

पतंग डोर विक्रेता के गोदाम पर छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | सीआईएस्टॉफ ने छापेमारी के दौरान गोदाम पर छापा मार सेंथेटिक डोर बरामद की है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आर्य समाज चौक पर डोर-पतंग की दुकान करने वाले विजय कुमार ने हीरा मंडी स्थित गोदाम में सेंथेटिक डोर का भंडारण करके रखा हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते साथ ही छापेमारी की तो वहां से 230 चरखियां बरामद हुई है। सिटी पुलिस ने विजय कुमार पुत्र भगवंत राय के विरुद्ध मामला दर्ज कर युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया है। सेंथेटिक डोर के भंडारन बेचने पर जिलाधीश द्वारा पाबंदी लगा रखी है और राज्य में एक माह के दौरान इसी डोर की चपेट मेंं आने से दो लोगो की मौत भी हो चुकी है।