पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चर्च में आग लगाने वालों को काबू करने की मांग

चर्च में आग लगाने वालों को काबू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीदिल्ली में किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा चर्च को आग लगाए जाने की घटना से ईसाई संगठनों में रोष व्याप्त है। सैमसन ब्रिगेड क्रिश्चियन यूथ पंजाब की जिला ईकाई ने मंगलवार डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेज ऐसा घिनौना कार्य करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।

प्रवक्ता डैनी मुस्सवर ने कहा कि जिलाधीश को मिलने गए पास्टर कुलदीप सिंह, विजय गाेरिया, यकूब भट्टी, पतरस सोनी, राजेश पॉल, डैनी जोनसन, सुलक्खन अटवाल, जज निमाना, पास्टर मन्ना प्रकाश, पास्टर राज कुमार ने मांग रखी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर राेक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए।