चार गो हत्यारे काबू, हथियार बरामद
जिलेमें लगातार बढ़ रही गोवंश की हत्याओं के कारण हिन्दू संगठनों में रोष है। दो सप्ताह पहले फिरोजपुर सिटी में निरंतर दो दिन तक गोवंश के शव मिलने की घटनाओं के पश्चात अब मल्लांवाला पुलिस ने गोवंश की मास के लिए हत्या करने वाले गिराेह के चार लोगों को पकड़ा है।
थाना प्रभारी दविन्द्र प्रकाश अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई बलविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव गोगाेआनी में दबिश देकर मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद मुख्तयार दोनों पुत्र मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद मन्ना उर्फ जलील पुत्र उल्फत और मोहम्मद सुल्तान पुत्र इश्ताक अली सभी निवासी गांव लयासी जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है।
चारों पर आईपीसी और पंजाब प्रॉहिबिटेशन ऑफ कॉओ स्लॉटर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई तो इन्हाेंने माना कि वह गांवों, नगरों में घूमकर आवारा मवेशियों विशेषत: बछड़ों को तेजधार हथियारों से कत्ल कर उनका मांस खा जाते हैं। एएसआई के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि यह लोग केवल मांस खाने का नहीं बल्कि मास आगे सप्लाई करने का काम करते हैं जिससे हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत होती हैं। उन्हाेंने बताया कि चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर इन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है जिससे इस गिरोह से जुड़े ओर लोगों के गिरफ्त में आने की संभावना है।