पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गोबिंद राम

शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गोबिंद राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडल अध्यक्ष गुरबचन बोले-सदस्यता अभियान को मिल रहा है समर्थन

कुछमाह पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह अकाली दल में शामिल हुए गोबिंद राम कैंटोनमेंट बोर्ड के ऐन चुनाव से पहले अकाली दल से अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। बेशक अकाली-भाजपा गठबंधन के नेता कैंटोनमेंट बोर्ड छावनी नगरपालिका शहर के चुनाव मिलकर लड़ने की बात कह रहे हैं।

लेकिन अकाली-भाजपा नेताओं की बीच बढ़ रही दूरियां धीरे-धीरे जगजाहिर हो रही है। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता महामंत्री सुरिन्द्र सिंह बगे के पिपल ने गोबिंद राम को सिरोपा भेंट कर पार्टी में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की। पार्टी में शामिल होने के अवसर पर गोबिंद राम ने कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होने की नीतियां पसंद नहीं आई।

मेरे अकाली होते हुए भी अकाली दल बादल के कुछ नेताओं द्वारा अन्य व्यक्ति को वार्ड नंबर 4 से चुनाव लड़ने के लिए सपोर्ट की जा रही है। इसी कारण भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया है।

पार्टी की सेवा में तन-मन-धन से हमेशा हाजिर रहूंगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोहरी लाल, एडवोकेट अविनाश गुप्ता, पवन कांसल, अजेश गुप्ता, पाला, पेपी, नीटू शर्मा भी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते पूर्व पार्षद गोबिन्द राम अगव्राल।

भाजपा के नवनियुक्त मेंबर।

मंडी बरीवाला। सराएनागा,बरीवाला, चौंतरा, तख्त मलाना, जम्मूआना वडिंग़ आदि गांवों में अलग-अलग पार्टियों के लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले राजेन्द्र कुमार, इकबाल सिंह, महेन्द्र सिंह, करतार सिंह, जगजीत सिंह, भाग सिंह, जगसीर सिंह, दलजीत सिंह, करतार सिंह, जसवंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह पूर्व सरपंच तख्त मलाना, डाॅ. डिप्टी, शमशेर सिंह, यादविंदर सिंह, मूल चन्द, देसा सिंह भाग सिंह आदि करीब 20 परिवारों ने डाॅ. सुखदेव सिंह बुट्टर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडल बरीवाला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बरीवाला के अध्यक्ष डा. सुखदेव सिंह बुट्टर ने सं‍बोधित करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पूरा सम्मान दिया जायेगा बढ़िया कार्य करने वालों को पार्टी में पदाधिकार भी देंगे। (सहदेव/सरबमीत)

वर्करो से मीटिंग करने पहुंचे मनजीत सिंह राय उपस्थित अन्य भाजपा वर्कर।