- Hindi News
- नशे के खिलाफ मुहिम चलाएगी जिला पुलिस : हरदयाल मान
नशे के खिलाफ मुहिम चलाएगी जिला पुलिस : हरदयाल मान
जिलापटियाला में अपनी पिछली नियुक्ति के दौरान ड्रग्स माफिया पर सख्त कार्यवाही करने वाले एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने जिला फिरोजपुर में भी ऐसे ही सख्त अभियान चलाने का इशारा किया है।
पदभार संभालने के बाद मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में मान ने कहा कि नशों के विरुद्ध पुलिस का अभियान पहले से ही चल रहा है, अब इसे और सख्त किया जाएगा और हंसते खेलते परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल रहे नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मान ने जिले के सभी केमिस्टों को ताकीद की कि वह नशा बेचने से गुरेज करें और डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को दवाई मत दें। मान ने कहा कि नशों के अलावा अवैध रेत माइनिंग के मामलों को भी सख्ती से निपटा जाएगा और रेत के नाम पर आम जनता की लूट खसूट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पूर्व एसएसपी सुखवंत सिंह गिल्ल द्वारा आरंभ की गई वुमेन हेल्पलाइन को महिला संरक्षण कार्य में अच्छा कदम बताते हुए मान ने कहा कि इस मुहिम के तहत अधिक से अधिक महिलाओं, युवतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। मेटरीमोनियल विवादों को काउंसिलिंग से निपटाने को तरजीह दी जाएगी।