पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने रिलीज की मेक इन इंडिया मैगजीनें

डीसी ने रिलीज की मेक इन इंडिया मैगजीनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिस्पर्धाके युग में स्वयं रोजगार एवं करियर ओरिएंटेड प्रोग्राम युवा पीढ़ी के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और केन्द्र राज्य सरकार युवाओं को स्वयं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

यह बात डीसी डीपीएस खरबंदा ने मंगलवार को मेक इन इंडिया मैगजीन रिलीज करने के अवसर पर कही। देवराज ग्रुप टेक्नीकल कैंपस के प्रयासों से बनी इस पुस्तक में युवाओं को कम लागत पर अपना रोजगार शुरू करने के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए गए हैं।

इसी के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की ऋण योजनाएं एवं बैंकों के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने के तरीके इस पुस्तक के माध्यम से बताए गए हैं। डीसी खरबंदा ने देवराज ग्रुप चेयरमैन रवि कांत गुप्ता को सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए किए गए विशेष प्रयास पर उनकी सराहना की।

इस अवसर पर एडीसी अमित कुमार, एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, सहायक कमिश्नर गुरलीन कौर सहित कई विभागों के अधिकारी एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।