पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा पद्धति में बदलाव जरूरी : अनिरुद्ध

शिक्षा पद्धति में बदलाव जरूरी : अनिरुद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार्डररोड पर स्थित दास एंड ब्राउन स्कूल में लर्निंग रिसोर्स सेंटर के उद्घाटन पर समारोह का आयोजन किया गया। डीसीएम ग्रुप के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में परिवर्तन के साथ शिक्षा पद्धति में भी बदलाव रहा है।

शिक्षा के बदलते स्वरूप को पहचानते हुए डीसीएम ग्रुप द्वारा दास एंड ब्राउन स्कूल शुरू किया गया है। जहां पर विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम के माध्यम से शिक्षा देने के अलावा कई तरह की नई तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में स्कूल द्वारा प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में से 1 लाख रुपए के अलावा 200 कंबल भी जम्मू-कश्मीर बाढ़ त्रासदी पीड़ित लोगों की सेवा के लिए भेजे हैं। विद्यार्थियों कश्मीर संस्कृति को दर्शाता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। प्रिंसिपल किरण नद्रजोग ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि उनके स्कूल ने भारत की सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट कंपनी कूह स्पोर्ट्स के साथ गठबंधन किया है और आईटी रिसर्च लैब स्थापित करने के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग का भी विशेष प्रबंध कर रखा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रूचि शर्मा, पीआरओ विक्रमादित्य शर्मा, अविनाश सिंह, कंवल बजाज, मनीश बांगा भी उपस्थित थे।

कश्मीरी कार्यक्रम पेश करते हुए विद्यार्थी।