पंजाब बीजेपी शुरू करेगी हरियाणा मिशन
विभिन्नराज्यों में हुए उप-चुनाव में चाहे बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन हरियाणा में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में पूरा उत्साह है। हरियाणा मिशन के नाम पर पंजाब की भाजपा लीडरशिप सहित हर वर्कर इस चुनाव में प्रचार की कमान संभालने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ वीरवार फिरोजपुर पहुंचे और जिला भाजपा कार्यकारणियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
चुघ ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के पास 10 विस सीटें हैं, लेकिन 10 वर्ष के वहां की सरकारों के कार्यकाल में जनता को कोई लाभ नहीं मिला।
हुडा सरकार जहां भूमि अधिग्रहण के मामलों में उलझी रह गई वहीं इंडियन नेेशनल लोकदल के अधिकतर नेता भ्रष्टाचार के मामलों में उलझे रहे।
जनता की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने वहां सर्वपक्षीय विकास के दावे के साथ अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं और भाजपा इस बार 40 प्लस सीटें जीत हरियाणा में अपनी सरकार बनाने का टार्गेट लेकर चल रही है।
इस टार्गेट को पूरा करने के लिए पंजाब भाजपा पूरी ताकत झोंकेगी। भाजपा के चुनाव प्रचार में जहां राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे वहीं पंजाब के सभी विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन, जिला एवं मंडल प्रधान वहां अपनी हाजरी यकीनी बनाएंगे।
पार्टी द्वारा करनाल में हेडक्वार्टर संचालित किया जाएगा और 15 अक्टूबर तक पंजाब भाजपा वहीं रहकर प्रचार की कमान संभालेगी। प्रदेश के साथ पार्टी प्रचार का जयघोष भी बदलेगा। चुघ ने कहा कि पंजाब में लोगों का समर्थन जीतने के लिए जहां बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयघोष लगाया जाता है वहीं हरियाणा में जयघोष बदलेगा और वहां पर जय भारत माता, जय हरियाणा का जयघोष वर्कर लगाएंगे।
पार्टी के सभी नेताओं ने चुघ को विश्वास दिलवाया कि वह हरियाणा में पार्टी की जीत यकीनी बनाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।
इस मीटिंग में जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह, महासचिव सुरिन्द्र सिंह बगेके पिप्पल, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, सचिव भीम सैन, मदन लाल अरोड़ा सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ।
तैयारी