- Hindi News
- बहनें बोली छेड़छाड़ से तंग आकर हमने घर छोड़ा
बहनें बोली-छेड़छाड़ से तंग आकर हमने घर छोड़ा
थानाकुलगढ़ी के अंत्तर्गत पड़ते गांव कमगर से 7 सितम्बर को लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने अमृतसर में बरामद किया है। एसएचओ जसविन्द्र सिंह ने बताया कि लड़कियां खुद घर से गईं थी और इतने दिन से श्री हरमंदिर साहिब में रहकर वहां सेवा कर रही थी। उन्होंने बताया कि कारपेंटर का काम करने वाले बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसकी प|ी की मौत हो चुकी है। जिस कारण अपनी दोनों बेटियों का वह खुद पालन-पोषण करता है। उसने आरोप लगाए थे कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी बेटियों पर गलत नजर रखता है जिसके साथ कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि बलविन्द्र सिंह ने आशंका व्यक्त की थी उसी व्यक्ति ने रंजिश के चलते उसकी दोनों बेटियों को अगवा किया है। एसएचओ अनुसार बलविन्द्र सिंह द्वारा इस मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई थी जिसके पश्चात इसकी जांच एसपी डी के पास है। लड़कियां दरबार साहिब में होने की सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी वहां गई और लड़कियों को लेकर आई। लड़कियों को मेेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने डॉक्टर के समक्ष मेडिकल करवाने से मना कर दिया। एसएचओ ने बताया कि लड़कियों ने बयान दिए हैं कि पड़ोेसी व्यक्ति प्यारा सिंह की छेड़छाड़ से तंग हो वह घर छोड़कर दरबार साहिब चलीं गईं थी और वहां सेवा करती रहीं।