- Hindi News
- शिक्षा प्राेवाइडरों ने डीसी दफ्तर पर धरना लगाकर किया रोष मार्च
शिक्षा प्राेवाइडरों ने डीसी दफ्तर पर धरना लगाकर किया रोष मार्च
राज्यसरकार शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के लापरवाही भरे रवैये से परेशान शिक्षा प्रोवाइडरों ने वीरवार से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। मालवा जोन के प्रधान जसबीर सिंह की अध्यक्षता में सभी अध्यापक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में एकत्रित हुए और रोष मार्च निकाला।
रोष मार्च करते हुए संगठन ने डीसी कार्यालय के राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रोवाइडरों ने कहा कि उनका यह धरना अटूट है और सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
अध्यापकों को गुरु का दर्जा दिया जाता है, लेकिन पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार गुरुओं को धरने-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर रही है। अनवर, अमरजीत सिंह और हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने उन्हें 17 सितम्बर तक मांगे पूरी करने का विश्वास दिलवाया था, लेकिन अधिकारी अपने फैसले पर पक्के नहीं रहे।
अशोक कुमार ने कहा कि मांगों के संबंध में वह डिप्टी कमिश्नर, डीईओ एलीमेंट्री, डीपीएसई पंजाब, एएसपीडी मनोज कुमार से अनेकों बार निजी तौर पर मिल चुके हैं, लेकिन तो ठीक समय पर उन्हें वेतन दिया जाता है और लंबे समय से फंड को रोका गया है।
सरकार की ज्यादतियों से परेशान अध्यापक सड़कों पर उतरने को विवश हैं। प्रोवाइडरों का कहना है कि महंगाई के दौर में उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिस कारण घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार का अड़ियल रवैया जारी रहा तो वह डीईओ एलीमेंट्री कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और चक्का जाम करेंगे। इस अवसर पर भुपिन्द्र कौर, हरदीप कौर, गगनदीप कौर, राजिन्द्र कौर, जसविन्द्र सिंह, दविन्द्रपाल, अमरीक सिंह, जगमीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरजंट सिंह, बलदेव, कुलविन्द्र भी उपस्थित थे। वहीं स्थिति को कायम रखने के लिए पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। प्रदर्शनकारियों ने जब सड़क जाम की ताे डीएसपी विभोर शर्मा दल-बल के साथ पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए डीएसपी विभोर शर्मा।
डीसी दफ्तर के बाहर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा प्रोवाइडर।