- Hindi News
- जेलों में फैक्ट्रियों के नवीनीकरण को सरकार प्रयासरत : जेल मंत्री
जेलों में फैक्ट्रियों के नवीनीकरण को सरकार प्रयासरत : जेल मंत्री
राज्यके जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने बुधवार को देर शाम केन्द्रीय जेल फिरोजपुर का निरीक्षण किया। ठंडल ने कहा कि पंजाब सरकार जेलों के भीतर चल रही फैक्ट्रियों के नवीनीकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लुधियाना जेल में बिस्कुट, ब्रेड, रस इत्यादि बनाए जा रहे हैं ठीक उसी तरह राज्य की अन्य जेलों में भी ऐसी फैक्ट्रियां लगाई जाएगी। ताकि बंदियों का समय ठीक से पास हो सके और रिहाई के बाद उन्हें रोजगार में भी सहायता मिले। अधिकारियों अन्य नेताओं के काफिले के साथ उन्हाेंने जेल की विभिन्न महिला और पुरुष बैरकों का दौरा करने के अलावा पानी की शुद्धता बनाए रखने वाले आरओ, नशा छुड़ाओ केन्द्र, रसोई इत्यादि का निरीक्षण भी किया। ठंडल ने बंदियों की मुश्किलें भी सुनी और निर्देश दिए है कि बंदियों को अधिक से अधिक नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जाए। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट सुरिन्द्र सिंह सैणी, सहायक सुपरिटेंडेंट मुख्तियार सिंह, डीसी डीपीएस खरबंदा, एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, एसएसपी सुखवंत सिंह गिल्ल, सुखमंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू, विधायक जोगिन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। ठंडल द्वारा शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजिल अर्पित की गई।
महिला बंदियो की मुश्किले सुनते हुए जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल