जेल वार्डन भेजे गए रिमांड पर
फिरोजपुर | थानासिटी पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम हेरोइन समेत गिरफ्तार किए गए केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के दोनों वार्डनों चंचल सिंह और मनजीत सिंह को पुलिस ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। एसएचओ जतिन्द्र सिंह ने बताया कि माननीय कोर्ट ने इनसे गहन पूछताछ के लिए इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।