हेेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
फिरोजपुर | नारकोटिक्ससेेल पुलिस ने युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एएसआई त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि गांव राओ के हिठाड़ के नजदीक संदेह के आधार पर युवक को रोक पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। युवक की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई है और उस पर थाना ममदोट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक से पूछताछ जारी है।