जीप ने राहगीर को कुचला, मौत
फिरोजपुर | गांवगोगिआणी के नजदीक एक तेज रफ्तार जीप ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि उसके ताया का बेटा सुरिन्द्रपाल सिंह पैदल गांव की तरफ जा रहा था कि जीप चालक ने लापरवाही बरतते हुए सुरिन्द्रपाल सिंह को कुचल दिया। चालक की पहचान लखविन्द्र सिंह निवासी गांव करमू वाला के रूप में हुई है।