- Hindi News
- आज निकालेगी भगवान शिव की बारात, कमेटी ने किया बली पूजन
आज निकालेगी भगवान शिव की बारात, कमेटी ने किया बली पूजन
श्रीसनातन धर्म सभा दशहरा कमेटी द्वारा वीरवार को रामलीला से पहले बली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस पूजन में कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा स्वरूपों ने भी हिस्सा लिया था।
ब्राह्मणों ने विधिपूर्वक पूजन करवाया गया और भगवान से प्रार्थना की गई कि इस साल भी रामलीला का मंचन बेहतर तरीके से हो ताकि भारतीय संस्कृति को याद करते हुए लोग भगवान राम के बताएं मार्ग पर चल सके और फिर से देश में राम राज्य स्थापित हो सके। विजय गुप्ता, प्रवीण सिंगला, अनिल गुप्ता, बृज मोहन, मोहन जैन, राहुल छारिया, प्रवेश बांसल, अनिल जिंदल ने बताया कि शुक्रवार 19 सितम्बर को भगवान शिव की बारात सभा प्रांगण के आगे से सांय 6 बजे धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि भगवान शंकर के रूप में स्वरूप को प्राचीन मिट्टी के नंदी पर सवार किया जाएगा और बारात मुख्य बाजारों से होती हुई पार्वति के घर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि भूतनाथ की इस बारात में आतिशबाजी और ढोल पार्टियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दशहरा मनाने में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों
बली पूजन में हिस्सा लेते हुए सभा के पदाधिकारी।