- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी राहत सामग्री
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी राहत सामग्री
बाढ़ पीड़िताें के लिए भेजी राहत सामग्री
देशके किसी भी क्षेत्र में आई विपदा के समय भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकों के सहयोग से यथासंभव सहायता की है। इसी स्वभाव का पालन करते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतू चार ट्रक राशन एवं राहत सामग्री भेजी जा रही है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने वीरवार दोपहर सर्किट हाऊस से दो ट्रक राहत सामग्री रवाना करने के अवसर पर कही। शर्मा ने कहा कि दो ट्रक फिरोजपुर से रवाना किए गए हैं जबकि दो ट्रक जालंधर में बीजेपी विधायक दल के नेता चूनी लाल भगत द्वारा रवाना किए जा रहे हैं। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता जुटाने हेतू बीजेपी का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत जितना पैसा एकत्रित होगा उसे प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेजा जाएगा। कमल शर्मा ने राहत सामग्री में सहयोग देने वाले सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया है। ट्रक रवाना करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए।
पहल
राहत सामग्री के ट्रक रवाना करते कमल शर्मा एवं तरुण चुघ
मलोट। शहरकी नई दाना मंडी में पम्मा बराड़ की दुकान से समाजसेवी संस्थाएं, धार्मिक जत्थेबंदियां, विभिन्न यूनियनों इलाके की संगतों के सहयोग से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस अवसर पर जसकिरण सिंह डिप्टी कमिश्नर जिला मुक्तसर, जत्थेदार दयाल सिंह कोलयांवाली हल्का विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया। जानकारी देते हुए डॉ. सुखदेव सिंह गिल्ल ने बताया कि आज इलाके की संगतों द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री के 2ट्रक में भरकर भेजी रही है। जिसमें कंबल, गेंहूू, दालें, कपड़े, सूखा दूध, दवाइयां अन्य समान हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बसंत कंग, एडवर्डगंज चेयरमैन राज रस्सेवट, गुरमीत सिंह पीए जत्थेदार, कुलविंद्र, काबल सिंह, शिवराज सिंह, ट्रक यूनियन अध्यक्ष सरोज सिंह, अवतार सिंह बराड़, पम्मा बराड़, नगर कौंसिल अध्यक्ष राम सिंह , बाबा स्वर्णजीत सिंह छापीयांवाली अन्य उपस्थित थे। (मलूजा)