आज चक्का जाम करेंगे मनरेगा कर्मी
कर्मचारीयूनियन के लगातार धरने-प्रदर्शनों के बावजूद सरकार उनकी मांगों को मानने में नाकाम साबित हो रही है। मिनी सचिवालय के बाहर चौथे दिन वीरवार को भी जिला फिरोजपुर मनरेगा कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन और ई-पंचायत कर्मचारी यूनियन का धरना जारी रहा। ई-पंचायत यूनियन के पदाधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार को नींद से जगाने के लिए अब चक्का जाम और भूख हड़ताल का मन बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि चुनावों के वक्त तो नेता भी यूनियन पदाधिकारियों से अनेकों तरह के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव सीजन के बाद टालमटोल की नीति अडॉप्ट कर लेते हैं। जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ई-पंचायत, मनरेगा कांट्रैक्टर कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस स्टॉफ यूनियन धरना देने के अलावा सरकार के खिलाफ जमकर गरजेंगे।
सरकार के खिलाफ सख्त प्रदर्शन की धमकी देते हुए कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता।