पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बाढ़ से निपटें, उसके बाद किसी मुद्दे पर होगा विमर्श: चुघ

पहले बाढ़ से निपटें, उसके बाद किसी मुद्दे पर होगा विमर्श: चुघ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें आई भयंकर बाढ़ के पीड़ितों को राहत पहुंचाना हमारा पहला कर्त्तव्य है। राहत के नाम पर जो अलगाववादी वहां शोर मचा रहे हैं उनसे बाद में निपटा जाएगा। यह चेतावनी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने वीरवार को यहां दी। चुघ ने कहा कि भारतीयों की परम्परा है कि आपात की घड़ी में सब एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता में जुट जाते हैं।

चुघ वीरवार राज्य की जिला भाजपा कार्यकारणियों की मीटिंग को सं‍बोधित करने आए थे। हॉल ही में आए उप-चुनाव नतीजों में मिली हार की जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ते हुए चुघ ने कहा कि उप-चुनाव के परिणामों से किसी पार्टी की कार्यप्रणाली अथवा उसका भविष्य तय नहीं किया जा सकता। मोदी सरकार ने अपने पहले 100 दिन में देश एवं विदेश में जो काम किए हैं, उससे देश को पूरे विश्व में सम्मान मिल रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल द्वारा विरोधी पार्टी की सपोर्ट किए जाने के मामले पर चुघ ने कहा कि इससे पंजाब में गठबंधन पर कोई असर नहीं होने वाला।

वहां पहले भी भाजपा अपने दम पर अकेली लड़ती आई है और अब भी अकेली ही लड़ रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ।