पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुखार, खांसी और जुकाम होने पर करवाएं चेकअप : डा. रणजीत

बुखार, खांसी और जुकाम होने पर करवाएं चेकअप : डा. रणजीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों का दौरा किया जा रहा है। कस्बा ममदोट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की टीम द्वारा डा. रणजीत कौर के नेतृत्व में बस्ती बिश्न सिंह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणो को सलाह दी है कि नाक मुंह को ढककर रखा जाए और आसपास पूरी सफाई व्यवस्था बनाए ताकि भयंकर बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की बीमारी का मुफ्त में इलाज किया जाता है और मरीज की अच्छी तरह से संभाल की जाती है।

उन्होंने कहा कि बुखार, खासी, जुकाम होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवाएं ताकि मरीज का सहीं तरीक्के से उपचार किया जा सके। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, सुरिन्द्रपाल सिंगला, महिन्द्रपाल भी उपस्थित थे।

डॉक्टरों की टीम जानकारी देती हुई।

खबरें और भी हैं...